Latest News

श्री गुरु रविदास धाम में मुख्यमंत्री होंगे नमस्तक,शोभायात्रा आज पुलिस ने किया ट्रैफिक डिवर्ट

By 4-2-2023

Published on 04 Feb, 2023 10:01 AM.

जालंधर(प्रजातंत्र शक्ति,मनिंदर) पंजाब के जालंधर शहर में श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर उत्सवी माहौल बना हुआ है। शहर में आज प्रकाश पर्व को लेकर विशाल शोभायात्राएं अलग-अलग जगहों पर निकाली जाएंगी, लेकिन मुख्य शोभायात्रा बूटा मंडी सतगुरु रविदास धाम से निकलेगी।मुख्यमंत्री भगवंत मान भी आज शहर में आएंगे शोभायात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जालंधर वेस्ट हलके में पड़ते श्री गुरु रविदास धाम (बूटा मंडी) में नतमस्तक होंगे।श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा सतगुरु रविदास धाम बूटामंडी से शुरू होगी। शोभायात्रा गुरु रविदास चौक, नकोदर चौक, ज्योति चौक, पीएनबी चौक, मिलाप चौक, शहीद भगत सिंह चौक से होते हुए निकाली जाएगी। यह यात्रा होशियारपुर अड्डा, माई हीरा गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, बस्ती अड्डा चौक, ज्योति चौक, नकोदर चौक, गुरु रविदास चौक सतगुरु रविदास धाम बूटामंडी में आकर संपूर्ण होगी।

Viewers: 51501

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper